फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गोपाल मंडल के बेटे आशीष ने थामा कांग्रेस का हाथ, पिता बोले- जदयू अब बिचौलियों की पार्टी

Sat, 17 Oct 2026 07:12 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

गोपालपुर के पूर्व जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने भागलपुर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर गोपाल मंडल ने जदयू को बिचौलियों की पार्टी बताते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कांग्रेस की मजबूती का दावा किया।

विज्ञापन
जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालपुर के जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। भागलपुर के दीपनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी अल्ला वरु ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान गोपाल मंडल भी मौजूद रहे।

बेटे के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर गोपाल मंडल ने जदयू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जदयू को बिचौलियों की पार्टी बताते हुए कहा कि अब पार्टी में कोई नहीं रह गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार की भी अब नहीं चलती है।

विज्ञापन


पढ़ें: कमलनाथ का सरकार पर हमला, बोले- मदद की पेशकश भी की; भाजपा ने किया पलटवार

गोपाल मंडल ने कहा कि उनके बेटे आशीष मंडल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कांग्रेस को देश की सबसे पुरानी पार्टी बताते हुए इसकी मजबूती का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें