भागलपुर जिले में पीरपैंती के बाराहाट बाजार स्थित थोक दुकान और गोदाम में भीषण अगलगी की घटना हुई है। मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।
बता दें कि कहलगांव अनुमंडल के पीरपैंती स्थित बाराहाट बाजार में थोक विक्रेता की दुकान सह गोदाम में भीषण अगलगी की घटना हुई है। सूचना पाकर कहलगांव अनुमंडल परिसर स्थित अग्निशमन आफिस से पांच दमकल को भेजा गया है। झारखंड के ललमटिया से दो दमकल को आग बुझाने के लिए भेजा गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बजाया जा रहा है। आग लगने की घटना से आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आग की घटना से आसपास के दुकानदारों ने फ़ौरन अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से हट गए। इस अगलगी की घटना में करोड़ों रुपये की क्षति का अनुमान है। दमकल की टीम आग बुझाने में लगी हुई है। घटना के समय मालिक दुकान में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: कल से शुरू होगी 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा, पटना के इस केंद्र पर हुई थी रद्द
थोक विक्रेता दुकान के मालिक संजीव गुप्ता और उनके भाई व स्टॉफ घटना के समय दुकान में ही मौजूद थे। दुकान में आग लगते ही सभी लोग बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलते ही बाजार के लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के दुकानदारों ने सामूहिक प्रयास से आग बुझाने की कोशिश किया। लेकिन आग भयंकर रूप धारण करती गई।
यह भी पढ़ें: शरीर का दाह-संस्कार 12 दिन पहले, अब मिला सिर; दो किलोमीटर तक नरमुंड का सफर आखिर क्यों?
इस बीच एक साहेब नामक युवक द्वारा आग बुझाने के लिए पानी का प्रेशर देने के क्रम में उसकी आंख डैमेज हो गई। डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। इस बीच गोदाम में रखे पटाखों पर लोगों ने पानी छिड़ककर बड़ी दुर्घटना टालने का सामूहिक प्रयास किया। इससे गोदाम में रखे पटाखों में आग न फैल सकी अन्यथा स्थिति और विकराल हो सकती थी।इस अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।