फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिजली तार को जोड़ना पड़ा भारी, करंट लगने से पांच बच्चों के पिता की मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Sat, 06 Jun 2026 08:18 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के रामनगर ममलखा गांव में टूटे बिजली तार को जोड़ने के दौरान 40 वर्षीय सोनू मंडल करंट की चपेट में आ गए। इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर ममलखा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान महेंद्र मंडल के 40 वर्षीय पुत्र सोनू मंडल के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, गांव में मकई का बोझा ले जाने के दौरान घर के पास से गुजर रहा बिजली का तार टूट गया था। तार टूटने के कारण घर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। इसी बीच सोनू मंडल बिजली आपूर्ति बहाल करने के उद्देश्य से टूटे हुए तार को जोड़ने का प्रयास करने लगे।

करंट लगते ही जमीन पर गिरे
बताया जा रहा है कि तार को जोड़ने के दौरान अचानक उनमें विद्युत प्रवाह आ गया और सोनू मंडल तेज करंट की चपेट में आ गए। जोरदार झटका लगने से वे जमीन पर गिर पड़े। गिरने के कारण उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें भी आईं। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) लेकर पहुंचे। हालांकि, जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर बरारी पुलिस कैंप की टीम अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: खान सर आज नहीं करेंगे सरेंडर, वकील ने कहा- अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे, प्राथमिकी गलत है

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक के पिता महेंद्र मंडल ने बताया कि सोनू मंडल परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल है। सोनू मंडल की असमय मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


गांव में पसरा मातम
ग्रामीणों का कहना है कि सोनू मंडल मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे। उनकी अचानक हुई मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। एक छोटे से प्रयास के दौरान हुआ यह हादसा पूरे परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें