फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जेएलएनएमसीएच में इलाज के नाम पर खानापूर्ति का आरोप, गंभीर मरीज को बिना जांच लिखे सदर अस्पताल भेजा

Mon, 29 Jun 2026 04:54 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के जेएलएनएमसीएच में गंभीर मरीज को बिना आवश्यक जांच लिखे सीटी स्कैन मशीन खराब होने का हवाला देकर सदर अस्पताल रेफर करने का आरोप लगा है। सदर अस्पताल के प्रभारी ने इसे लापरवाही बताते हुए मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए।

विज्ञापन
मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में इलाज में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। पूर्वी बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में गंभीर मरीज को समुचित इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है।

परिजनों के अनुसार, मरीज को जेएलएनएमसीएच लाया गया, जहां उसका रजिस्ट्रेशन तो किया गया, लेकिन डॉक्टर ने इलाज शुरू नहीं किया। अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने की बात कहकर मरीज को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज की पर्ची पर न तो सीटी स्कैन जांच लिखी और न ही किसी अन्य आवश्यक जांच का उल्लेख किया। ऐसे में परिजन मरीज को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें यह समझने में परेशानी हुई कि आखिर कौन-कौन सी जांच करानी है।

विज्ञापन


पढ़ें: पुरानी रंजिश में इंजीनियरिंग छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर; गोरखपुर रेफर

मामले पर सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू ने कहा कि यदि जेएलएनएमसीएच में सीटी स्कैन मशीन खराब थी तो डॉक्टर को पर्ची पर आवश्यक जांच स्पष्ट रूप से लिखनी चाहिए थी। बिना जांच का उल्लेख किए मरीज को रेफर करना उचित नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं और इसकी जानकारी जेएलएनएमसीएच के अधीक्षक को भी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। डॉ. राजू ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही मरीजों की जान के लिए खतरा बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें