फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राघोपुर में गंगा कटाव का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वे, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Mon, 24 Aug 2026 07:52 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर और कटाव प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद भागलपुर हवाई अड्डे पर अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया गंगा कटाव का हवाई सर्वेक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर में हो रहे गंगा कटाव का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा के बढ़ते जलस्तर और कटाव से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने भागलपुर हवाई अड्डे पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बाढ़ की स्थिति, जलस्तर, राहत एवं बचाव कार्यों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों में पूरी तत्परता बरतने का निर्देश दिया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाढ़ और कटाव प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राघोपुर क्षेत्र में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच हो रहे कटाव का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटाव से प्रभावित क्षेत्रों और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रभावित इलाकों की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी ली।

हवाई अड्डे पर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने भागलपुर हवाई अड्डे पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बाढ़ की स्थिति, गंगा के जलस्तर, कटाव प्रभावित क्षेत्रों और प्रशासन की तैयारियों पर चर्चा की गई। राहत एवं बचाव कार्यों की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता बरतने तथा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ काम करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप, निचले इलाकों के गांव और घरों में फैलने लगा बाढ़ का पानी
विज्ञापन


'बचाव कार्य में कमी नहीं होने दी जाएगी'
ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और बचाव कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ राहत और बचाव कार्य चलाने का निर्देश दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें