फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना डीएम के ड्राइवर की बेटी की ससुराल में मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Sat, 21 Mar 2026 02:46 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: पटना डीएम के प्राइवेट ड्राइवर अनिल यादव की बेटी की उसकी ससुराल में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतका को शादी के बाद लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के पिता ने पति, सास और ससुराल वालों पर दहेज हत्या और साजिश का केस दर्ज कराया है।  
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के इंतजार में परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना डीएम के प्राइवेट ड्राइवर अनिल यादव की बेटी अर्पणा कुमारी (20 वर्ष) की संदिग्ध मौत उसके बहादुरपुर स्थित ससुराल में देर रात हुई। बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबू राही गांव की रहनेवाली अर्पणा की शादी 22 नवंबर 2024 को सोनू कुमार, निवासी बहादुरपुर, बरारी (भागलपुर) से हुई थी।

विज्ञापन


दहेज के लिए प्रताड़ना झेल रही थी अर्पणा
शादी के बाद से अर्पणा को दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। ससुराल पक्ष द्वारा चेन, अंगूठी और चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। घटना की रात संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई, जिसकी सूचना देर रात परिजनों को ससुराल के एक पड़ोसी से मिली।

बेड पर पड़ी हुई थी बेटी की लाश
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो बेटी की लाश बेड पर पड़ी हुई थी। परिवार वालों का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। मृतका के पिता ने जीरोमाइल थाने में पति, सास और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या और साजिश का गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पड़ोसी ने दी बेटी के मरने की खबर
पिता ने बताया कि रात में पड़ोसी ने फोन करके कहा कि लड़की मर गई है। जब उन्हें रात एक बजे यह जानकारी मिली तो उन्होंने दामाद को कॉल किया, लेकिन कॉल रिसिव नहीं हुई। इसके बाद वह रात ही पटना से भागलपुर के लिए निकल गए और सुबह नौ बजे ससुराल पहुंचे। जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी थी। ससुराल वालों ने पंखे से बेटी को दुपट्टे से लटकाने की बात कही, लेकिन पिता ने बताया कि उसके गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। उस समय ससुराल के परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे।

ये भी पढ़ें: बिहार में शादी के नाम पर विधवा से ढाई लाख की ठगी, महिला ने साइबर थाना में दर्ज कराई FIR
विज्ञापन


'अब लाश लेकर यहां से भागिए'
पिता ने आरोप लगाया कि जब बेटी की मौत हुई तो दामाद और उसके परिजन कहते रहे कि जो होना था, हो गया। 'अब लाश लेकर यहां से भागिए।' उन्होंने गुलशन नामक व्यक्ति का भी जिक्र किया, जिसे इस घटना का मेन डायरेक्टर बताया गया। पिता ने कहा कि बेटी अपनी मां को ससुराल की परेशानियों के बारे में बताती थी। वह हरिद्वार से लौट रही थी और 12 मार्च को उसकी टिकट थी। 14 मार्च को वह ससुराल लौटी थी। उस समय उसने कुछ नहीं कहा। इस बार वह बीए फाइनल की परीक्षा देने वाली थी और उसके पति द्वारा उसे मारपीट भी की जाती थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें