बिहार में गृह विभाग के मंत्री और पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देशों के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्नूचक इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े रंगदारी मांगने पहुंचे कुख्यात अपराधी को उसके ही हथियार से चार गोलियां लग गईं। गंभीर रूप से घायल अपराधी को पहले मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
घर में घुसकर मांगी रंगदारी
छीनाझपटी में चली गोली
छीनाझपटी के दौरान टिभा मंडल के देशी कट्टा से अचानक फायरिंग हो गई। एक गोली उसके पेट को चीरती हुई पीठ से बाहर निकल गई, जबकि तीन अन्य गोलियां शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगीं। चार गोलियां लगने से टिभा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों ने घोघा थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही टिभा के गुर्गे ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए घायल अपराधी को लेकर भागलपुर की ओर फरार हो गए। मायागंज अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही घोघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। कहलगांव एसडीपीओ कल्याण आनंद भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से पूछताछ की। एसडीपीओ कल्याण आनंद ने बताया कि टिभा मंडल दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने आया था। छीनाझपटी के दौरान उसे चार गोलियां लगी हैं। पीड़ित पक्ष के आवेदन और बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कुख्यात का आपराधिक इतिहास