भागलपुर जिले में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बंगाली टोला चंपानला निवासी शिक्षिका पूनम कुमारी से सबौर निवासी सुमित कुमार ने 23 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की शुरुआत तब हुई जब चुनावी गतिविधियों के दौरान सुमित कुमार की दोस्ती पूनम कुमारी के पुत्र से हुई। इसके बाद वह अक्सर उनके घर आने-जाने लगा। इसी दौरान उसने शिक्षिका से नजदीकी बढ़ाई और जमीन दिलाने का प्रस्ताव रखा। विश्वास में आकर पूनम कुमारी ने जमीन खरीदने के लिए उसे 23 लाख रुपये दे दिए।
पैसे लेने के बाद आरोपी लगातार रजिस्ट्री की तारीख आगे बढ़ाता रहा। जब शिक्षिका ने सौदा रद्द करने की बात कही तो सुमित ने अलग-अलग तारीखों पर तीन चेक दिए, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। लगातार धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया।