फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर के पीरपैंती में आग लगने से 35 घर जले, तत्काल राहत सामग्री और उचित मुआवजे की मांग

Sat, 10 May 2025 07:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Houses Burnt in Fire: बिहार में भागलपुर जिले के पीरपैंती में आग लगने से 35 घर जल गए। फिलहाल, इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
आग बुझाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत स्थित रामनगर अठनिया दियारा में शनिवार दोपहर को भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 35 घर जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गए। इससे दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं। आग लगने के कारण घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, खाद्य सामग्री और नकदी भी स्वाहा हो गई।

विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह आगजनी चूल्हे की बची राख से उड़ी एक छोटी सी चिंगारी के कारण हुई। खाना बनाने के बाद घरों के बाहर फेंकी गई राख से उठी चिंगारी ने सूखे फूस के घरों को तुरंत अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और एक के बाद एक लगभग 35 घरों को जलाकर राख कर दिया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कई ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों में रखी जीवन भर की जमा पूंजी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जल गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेगूसराय के लाल पवन पंडित देश सेवा के दौरान शहीद, मध्यप्रदेश के जबलपुर आर्मी कैंप में थे तैनात
विज्ञापन


इस अग्निकांड में सिर्फ घरों का ही नुकसान नहीं हुआ, बल्कि कुछ मवेशी भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना में चार गाय, दो बछड़े और पांच बकरियां जिंदा जल गईं, जिससे पशुपालकों को नुक्सान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कुंदन यादव ने तत्काल कहलगांव स्थित अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन पदाधिकारी विजेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रधान अग्निरक्षक रामबाबू और सात अन्य कर्मियों ने लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें: बेगूसराय पहुंचा शहीद जवान पवन पंडित का पार्थिव शरीर, अमर रहे का नारा गूंजा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पीरपैंती के अंचलाधिकारी  प्रखंड विकास पदाधिकारी  और पीरपैंती थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। अग्निकांड से पीड़ित दीपनारायण यादव, सोनू कुमार, सुभाष कुमार, निवास यादव, ब्रह्मदेव यादव और रामपति यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित आवेदन अंचलाधिकारी और अग्निशमन विभाग को सौंपकर नुकसान का विवरण दिया है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री और उचित मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें