फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेहद शर्मनाक! लोग बनाते रहे सेल्फी-वीडियो, तड़पता रहा घायल शख्स, संवेदनहीनता से ट्रैक्टर चालक की मौत

Sat, 05 Apr 2025 03:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur News: भागलपुर में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर घायल हो गया और वहीं पड़ा तड़पता रहा। इस बीच वहां मौजूद लोग मोबाइल कैमरे से फोटो वीडियो-लेने लगे, लेकिन किसी ने घायल की मदद नहीं की और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और आसपास मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र के डुमरिया पुल के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर चालक संजय दास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का दृश्य सिर्फ दर्दनाक ही नहीं, बल्कि समाज के बदलते चेहरे को भी उजागर करता है। जहां एक ओर एक व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था, वहीं दूसरी ओर लोग तमाशबीन बने सेल्फी और वीडियो बनाते रहे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:लापता बुजुर्ग व्यक्ति का शव पानी में मिलने से फैली सनसनी, पुल से गिरकर मौत होने की आशंका
 
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक निवासी संजय दास के रूप में हुई है। वह चपरघट पंचायत के पूर्व प्रखंड प्रमुख और वर्तमान मुखिया मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह के ट्रैक्टर का चालक था। हादसा तब हुआ जब संजय सरिया लादकर चपरघट गांव की ओर जा रहा था। सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सीधे गहरी खाई में जा गिरा। गिरने के बाद ट्रैक्टर पलट गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन

 
मदद के बजाय मोबाइल कैमरा थामे रहे लोग
चश्मदीदों के अनुसार, हादसे के बाद संजय दास करीब आधे घंटे तक खाई में तड़पता रहा। वह बार-बार आवाज लगाता रहा, लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। वहां मौजूद लोगों में से कई ने उसकी वीडियो बनाई, कुछ ने सेल्फी ली, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। जब तक स्थानीय लोग और पुलिस पहुंचती, संजय की सांसें थम चुकी थीं।
 
दो मासूम बच्चों को पीछे छोड़ गया संजय
संजय की शादी तीन साल पहले हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। जैसे ही परिजनों को हादसे की जानकारी मिली, वे घटनास्थल पर पहुंचे। वहां का मंजर बेहद मार्मिक था, पत्नी और माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने संजय की मौत को सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि समाज की संवेदनहीनता का परिणाम बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, नहीं हो सकी पहचान
 
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रैक्टर के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें