फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध जताने पर परिजनों से मारपीट; बुजुर्ग की मौत, चार घायल

Wed, 28 Jan 2026 06:26 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Banka News: बांका के रजौन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर महिला और उसके परिजनों पर हमला किया गया। इस घटना में एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोपियों की बेरहमी से की गई पिटाई में एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि पीड़ित महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज में चल रहा है।

विज्ञापन

 
मृतक और घायलों की पहचान
इस घटना में मृतक की पहचान गांव निवासी धनंजय पंडित (70) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सुधाकर पंडित, अभिकांत पंडित, विपुल पंडित और पीड़ित महिला शामिल हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
 
रात में दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
पीड़ित महिला ने बताया कि बीते 23 जनवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे गांव का ही कर्मनी पासवान जबरन उसके घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

 
थाने में दर्ज कराई गई थी शिकायत
घटना के अगले दिन 24 जनवरी को पीड़िता ने रजौन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
 
केस दर्ज होने के बाद दोबारा हमला
आरोप है कि शिकायत दर्ज होने से बौखलाए आरोपी कर्मनी पासवान ने अपने सहयोगियों के साथ मंगलवार दोपहर पीड़ित महिला के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने महिला और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महिला समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पढ़ें- Bihar Crime: छपरा में लूटपाट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, हनुमान मंदिर के पास मिला शव; परिजन बेसुध
 
इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत
हमले में घायल सभी लोगों को परिजनों द्वारा मंगलवार देर रात मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वृद्ध धनंजय पंडित की मौत हो गई, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
 
पुलिस पर लापरवाही के आरोप
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत के बावजूद समय पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़े और उन्होंने दोबारा हमला किया।
विज्ञापन

 
फिलहाल रजौन थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें