फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में देखते ही देखते नदी में समा गया स्कूल, देखें वीडियो

Tue, 14 Jul 2020 12:21 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
30 सेकेंड में नदी में समा गया स्कूल - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में हो रही भारी बारिश के चलते राज्य के कुछ इलाकों में बाढ़ आई हुई है। बारिश की वजह से भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड के गोविंदपुर गांव में कटाव हो रहा है। सोमवार को गोविंदपुर का एकमात्र माध्यमिक स्कूल देखते ही देखते कोसी नदी में समा गया। इस स्कूल का आधा हिस्सा रविवार को 30 सेकेंड में पानी में बह गया। 

विज्ञापन


गांव के लोगों ने स्कूल के नदी में बहने का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बारिश की वजह से स्कूल की नींव के नीचे की मिट्टी पहले ही बह गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले नदी में स्कूल की दीवार गिरी। 

दीवार गिरने के बाद कुछ ही देर में स्कूल की छत और स्कूल का बचा हुआ हिस्सा भरभराकर पानी में गिर गया। स्कूल के नदी में गिर जाने के बाद इमारत की खिड़की और दरवाजे पानी में बहने लगे। लोगों के बीच खिड़की और दरवाजे लूटने की होड़ मच गई। 
विज्ञापन


कटाव के चलते गोविंदपुर गांव के सात घर नदी में बह गए हैं। जिन लोगों के घर नदी किनारे हैं उन लोगों ने अपने घर को खाली कर दिया है और बांध पर शरण ली है। गांव के लोग ऊंचे स्थानों की तरफ पलायन कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें