फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सावधान! भागलपुर में बैंकों के बाहर घूम रहे हैं नकली रुपये थमाकर असली नोट ठगने वाले

Fri, 06 Jan 2023 06:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

बिहार में नकली नोट खपाने के कई तरीके इस्तेमाल हो रहे हैं। इनमें से एक तरीका है ठगी का। ठगी के ऐसे सौदागर बैंकों के बाहर घूम रहे हैं। भागलपुर की ताजा घटना भी इसी तरह की है और यह सभी लोगों के लिए एक सीख भी है।
विज्ञापन
नगर निगम सफाईकर्मी को नकली रूपये थमाकर निकल गये ठग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली नोटों के सौदागर आपसे असली नोट लेकर आपके हाथ में नकली नोट थमा सकते हैं। अगर कोई आपसे जल्दबाजी में नोटों की हेरफेर कर रहा है तो आप समझ लीजिए कि आपको सामने वाला चूना लगाने के फेर में हैं। इसलिए आप संभलिए। कुछ ऐसा ही मामला भागलपुर में भी देखने को मिला, जिसमें कचहरी चौक के पास नगर निगम के एक सफाईकर्मी से ठगी के सौदागर ने 2 लाख रुपये के नकली नोट देकर 11 हजार रुपये की ठगी कर ली।

विज्ञापन


11 हजार से ज्यादा लेकर बैंक जाऊंगा तो सब जमा करा लेंगे
पीड़ित मायागंज निवासी जिम्मी ने बताया कि वह बैंक से रुपए निकालकर कचहरी चौक पर किसी का इंतजार कर रहा था। तभी एक शख्स वहां आया और उसने झांसा देकर 2 लाख रुपये का नकली बंडल दिया और कहा कि उसे 11 हजार रुपये बैंक में जमा कराने के लिए चाहिए। अगर वह दो लाख रुपये लेकर जाएगा तो बैंक वाले पूरा पैसा जमा करा लेंगे। जिम्मी को लगा कि बात सही होगी, मदद करनी चाहिए। वह 11 हजार रुपये देकर नोटों के दोनों बंडल के साथ इंतजार करता रहा। जब वह शख्स नहीं आया तो उसने नोटों के बंडल पर नजर डाली। नकली नोट देखकर उसका सिर चकरा गया।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
इससे पहले भागलपुर, बांका, सीवान आदि शहरों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। भागलपुर में ही कचहरी चौक पर कुछ दिनों पहले गोड्डा निवासी एक वृद्ध से भी ठगों ने ऐसे ही 5 हज़ार रुपये की ठगी कर ली थी। वहीं कुतुबगंज के आलोक मोदी से भी वन विभाग का अधिकारी बनकर 1600 रुपये की ऐसी ही ठगी हुई थी। फिलहाल पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए मामले की जांच में जुट गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें