फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bettiah Accident News: रक्षाबंधन का त्योहार रह गया अधूरा, बाइक सवार के टक्कर मारने से राह चलते युवक की मौत

Thu, 31 Aug 2023 02:20 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बेतिया में एक युवक के लिए रक्षाबंधन का त्योहार अधूरा रह गया। अनियंत्रित बाइक सवार ने राह चलते युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद परिवार में शोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया मे एक युवक कि रक्षाबंधन का त्योहार अधूरा रहा गयाष। उसे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उस व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। घटना जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के बलथर मर्जदवा मुख्य पथ  समीप कि है। मृतक की पहचान पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के नकछेद बहुअरवा गांव निवासी भोला साह के पुत्र राधेश्याम कुमार (19) के रूप मे कि गई है। वहीं, घटनास्थल पर ग्रामीणों के भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुरुषोत्तमपुर थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के ही लक्ष्मीपुर गांव निवासी विकास कुमार अपने बुआ के घर भाई बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर कुछ समान पहुचाने गया हुआ था। वहीं, नौतन से अपने घर को लौटने के क्रम मे बुधवार के रात्री 9:00 बजे वह बलथर मर्जदवा मुख्यपथ में पकड़ी के समीप अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी। जिससे सड़क पर टहल रहा राधेश्याम गिर गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घंटो अफरा तफरी का माहौल बना रहा। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बाइक चालक को सौंप दिया। वहीं, मृतक के परजनों का रो- -रो कर बुरा हाल है।

मृतका की मां लालसा देवी ने रोते-रोते गुरूवार के सुबह बताया कि सभी लोग "आज दुनिया में रक्षाबंधन के त्योहार खुशी-खुशी मना रहे हैं। आज हम अपने बेटे के अर्थी लेकर शमशान  जा रहे हैं। मृतक के परिवार में शोक है। मृतक के चार भाई है, बड़े भाई लालू साह ने बताया कि राधेश्याम की पढ़ाई नवीं तक हुई है। वह मर्जदवा में रहकर मोबाइल ठीक करने का काम करता था। इधर, पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। चालक विकास कुमार को हिरासत मे ले लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें