फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : एसएसबी जवान ने किया सुसाइड, कैंप में खुद को मारी गोली; इंडो-नेपाल बॉर्डर पर ड्यूटी में लगाए गए थे

Sat, 04 Nov 2023 12:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बताया जा रहा है कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 47वीं बटालियन के सेनवरिया एसएसबी कैंप मे तैनात सी कंपनी के आरक्षी जीडी राजकुमार चौधरी ने ड्यूटी पर तैनात रहते हुए अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन




किस कारण से सुसाइड किया, इसकी जानकारी नहीं
बताया जा रहा है कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 47वीं बटालियन के सेनवरिया एसएसबी कैंप मे तैनात सी कंपनी के आरक्षी जीडी राजकुमार चौधरी ने ड्यूटी पर तैनात रहते हुए अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह असम के सोनीपुर जिले के तेजपुर कमरबस्ती गांव के रहने वाले थे। हालांकि किस कारण से उसने सुसाइड किया। इसका खुलासा नहीं हो सका है। मामलें में एसएसबी के अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, एसएसबी जवान के सुसाइड की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों से मामले की जानकारी ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

सुसाइड के वक्त संतरी ड्यूटी पर तैनात थे जवान
बताया जा रहा है कि एसएसबी जवान राजकुमार ने जिस समय सुसाइड की, उस समय वह संतरी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उन्होंने इंसास राइफल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही अन्य साथी एसएसबी जवान दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक राजकुमार चौधरी की मौत हो चुकी थी।  फिलहाल एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। जवान के आत्महत्या क्यों की? इस बारे में पता लगाने का पुरा प्रयास किया जा रहा है। हालांकि मृत एसएसबी का जवान चार पांच दिन पूर्व ही छुट्टी से घर आया था। घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दे दी गई हैं। मामले में  47वीं बटालियन के कार्यवाहक सेनानायक अनेंद्रमणि सिंह ने बताया कि घटना घटी है। पोस्टमार्टम करा दिया गया है। शव को फ्लाइट से उसके घर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उसके आत्महत्या को लेकर कुछ कहना संभव नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें