फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी के 4 साल बाद भी ससुराल नहीं जा रही थी पत्नी, अनपढ़ पति मनाने पहुंचा तो पत्नी ने किया ऐसा; सब रो रहे

Tue, 26 Dec 2023 02:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Illiterate Husband Murdered By Poisoning: बेगूसराय में एक अनपढ़ पति अपनी पत्नी को घर लाने के लिए मनाने ससुराल गया। जहां उसकी पत्नी ने ऐसा कदम उठा लिया कि पति की हालत बिगड़ गई, ससुराल वाले उसे अस्पताल भी ले गए। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में अनपढ़ पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी ने खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया। आरोप है कि पत्नी ने पति के खाने में जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी हुई है। मामला नगर थाना क्षेत्र के जागीर मोहल्ले का है। मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर निवासी रामविलास सिंह के बेटे पंकज कुमार सिंह (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक के भाई धीरज कुमार ने बताया कि उसके अनपढ़ भाई पंकज कुमार सिंह की शादी करीब चार साल पहले शहर के जागीर मोहल्ला निवासी अरविंद सिंह की शिक्षित बेटी से हुई। शादी के बाद से ही लड़की ससुराल नहीं जाना चाहती थी। पंकज बेंगलुरु में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। पंकज अपनी पत्नी को ही पैसा भेजता था। उसको करीब तीन साल का एक बेटा और छह महीने की बेटी भी है। धीरज ने बताया कि भाई की पत्नी के ससुराल नहीं जाने के कारण मामला पुलिस तक भी पहुंच गया था। इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी।

बताया जा रहा है कि सोमवार को मृतक पंकज की पत्नी ने थाने में लिखित रूप से दे दिया था कि वह अपने ससुराल कभी नहीं जाएगी। फिर भी पति पंकज अपनी पत्नी को मनाने के लिए देर शाम ससुराल पहुंच गया। जहां रात में खाने में जहर मिलाकर खिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले ही उसे अस्पताल भी ले गए, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने की जानकारी हम लोगों को मिली।
विज्ञापन


मृतक के भाई धीरज ने पंकज की पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। नगर थानाध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि घटना के बाद पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें