फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: साहेबपुरकमाल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; FSL ने जुटाए साक्ष्य

Tue, 22 Sep 2026 01:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। किशोरी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने नामजद 50 वर्षीय आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नामजद 50 वर्षीय आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


घटना सामने आने के बाद इलाके में नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इलाज के दौरान सामने आया मामला, डॉक्टर ने पुलिस को दी सूचना

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को परिजन किशोरी को इलाज के लिए साहेबपुरकमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। वहां चिकित्सक को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और किशोरी से आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद किशोरी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए जरूरी साक्ष्य

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भेजी। टीम ने मौके की वैज्ञानिक तरीके से जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, किशोरी के बयान और जांच के दौरान सामने आ रहे अन्य तथ्यों को मिलाकर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खेत में गाय चराने गई थी किशोरी, आरोपी पर गंभीर आरोप

पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने आरोप लगाया है कि वह दोपहर करीब तीन बजे खेत में गाय चरा रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा। आरोप है कि बातचीत के बाद वह किशोरी को बोरिंग वाले खेत की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने किशोरी के बयान को जांच का महत्वपूर्ण आधार बनाया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि लगाए गए आरोपों से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

आरोपी गिरफ्तार, जांच में कई पहलुओं की पुष्टि बाकी

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस की जांच जारी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, किशोरी के बयान और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा रही है। पुलिस यह भी जांच रही है कि घटना से जुड़े कोई अन्य तथ्य या व्यक्ति तो नहीं हैं। नाबालिग से जुड़े इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच को आगे बढ़ाते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें