फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े चली गोलियां: बेगूसराय में ताश खेल रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आम की गाछी में अचानक बरसी गोलियां

Thu, 27 Aug 2026 10:42 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र में आम की गाछी में ताश खेल रहे 45 वर्षीय रणधीर राय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मक्के के खेत की आड़ लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित आम की गाछी में गुरुवार को ताश खेलने के दौरान अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजोपुर वार्ड संख्या दो निवासी शशि राय के 45 वर्षीय पुत्र रणधीर राय के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

बताया जाता है कि रणधीर राय घर से करीब 200 मीटर दूर आम की गाछी में कुछ साथियों के साथ ताश खेल रहे थे। इसी दौरान पैदल पहुंचे अपराधियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से रणधीर राय मौके पर ही गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां अफरातफरी मच गई और ताश खेल रहे अन्य लोग वहां से भाग निकले। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आम की गाछी और समीप के मक्के के खेत की आड़ लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शव को देखकर स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर बलिया डीएसपी सुबोध कुमार, डंडारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष कुमार भी पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वजन और ग्रामीणों में आक्रोश था। एसपी ने लोगों को जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

बेटी की पढ़ाई के लिए भागलपुर में रहते थे

विज्ञापन

रणधीर राय दो भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनकी एकमात्र बेटी है, जिसकी पढ़ाई के लिए वह उसे भागलपुर में रखते थे। रक्षाबंधन के अवसर पर बेटी घर आई हुई थी। इसी दौरान रणधीर गांव के साथियों के साथ ताश खेलने के लिए आम की गाछी चले गए थे। घटना के बाद बेटी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- बिहार: गंडक में बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा! प्रदेश के संवेदनशील जिलों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; बैठक आयोजित

घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के हृदय रोग से पीड़ित वृद्ध पिता, माता आशा देवी, पत्नी, बेटी और अन्य स्वजन शव से लिपटकर रोने लगे। घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें