फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना मेट्रो और परियोजनाओं के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने की पीएम मोदी की तारीफ

Sun, 17 Feb 2019 07:30 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
shatrughan sinha
विज्ञापन

बॉलिवुड अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बरौनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ की गई 35,000 करोड़ रुपये की लागत वाली पटना मेट्रो और अन्य परियोजनाओं की प्रशंसा की और कहा कि इस कदम से बिहार प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

 

सिन्हा ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना मेट्रो के फैसले का स्वागत करता हूं। बिहार में अन्य परियोजनाओं के साथ विकास और प्रगति के संदर्भ में यह एक बड़ा कदम है, बिल्कुल सराहनीय।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सिन्हा पटना साहिब लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। मोदी सरकार से उनकी नाराजगी और बयानबाजी अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनी रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें