फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सोशल मीडिया पर रातोंरात वायरल हुईं ब्यूटी, पियर फराक गाने पर साड़ी वाले डांस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Sun, 25 Jun 2023 03:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

ब्यूटी बताती हैं कि वह बचपन में मोबाइल पर गाना बजाकर डांस किया करती थीं। आस-पड़ोस के लोग उसका मजाक भी उड़ाया करते थे। लेकिन घरवाले बहुत सपोर्ट करते थे। इस कारण वह आज इस मुकाम पर हैं।
विज्ञापन
वायरल गर्ल ब्यूटी मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुंगेर निवासी ब्यूटी मेहता ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। ब्यूटी मेहता के एक डांस वीडियो को अब तक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ब्यूटी मेहता पवन सिंह के एक गीत पर ‘पियर फराक वाली’ शीर्षक गीत पर थिरक रही हैं और यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा है। रातों-रात सोशल मीडिया पर मिलियन व्यूज मिलने से ब्यूटी काफी खुश हैं और उनके परिवार के लोग भी जश्न मना रहे हैं। ब्यूटी रातों-रात स्टार बन चुकी हैं और अब उन्हें फिल्मों के लिए भी ऑफर आ रहे हैं। खेसारी लाल ने भी उन्हें अपने गाने पर डांस करने के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन


ब्यूटी ऐसे हुईं सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल, ब्यूटी अपने पारिवारिक कार्यक्रम में गया गई थीं। वहां शादी के कार्यक्रम में नृत्य के दौरान किसी ने उन्हें मंच पर आमंत्रित कर दिया। फिर ब्यूटी मेहता पवन सिंह के गीत ‘पियर फराक वाली’ पर डांस करने लगी। उसी दौरान किसी ने 20 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड कर रात में ही सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। फिर क्या देखते ही देखते इस वीडियो के मिलियन में व्यूज आ गए और ब्यूटी रातों-रात स्टार बन गईं। आलम यह है कि जिस किसी के हाथ में अगर एंड्रॉइड मोबाइल है तो वह ब्यूटी का ‘पियर फराक वाली’ गीत पर किया डांस एक बार जरूर देख ले रहा है।

भारतीय परिधान साड़ी में डांस कर पापुलर हुईं ब्यूटी
ब्यूटी का परिवार काफी गरीब है। छोटे-मोटे स्टेज पर डांस कर ब्यूटी अपने परिवार की आजीविका चलाती हैं। डांस हमेशा वह साड़ी में ही करती हैं। बकौल ब्यूटी बताती हैं कि डांस अगर बेहतर है तो उसे भारतीय परिधान में भी अगर कोई करता है तो लोग उसे पसंद करते हैं। वर्तमान में भोजपुरी गाने पर छोटे कपड़े पहन कर अश्लील डांस करने से कोई पॉपुलर नहीं होता। बल्कि साड़ी पहन कर भी अगर डांस किया जाए तो वह पॉपुलर हो सकता है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया। ब्यूटी बताती हैं कि वह पिछले दिनों गया अपने पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। तभी उनके परिवार वालों ने कहा कि तुम डांस जानती हो तो मंच पर जाकर डांस करो। फिर क्या मैंने डांस किया और किसी ने वीडियो बनाया और मैं हो गई लोकप्रिय।
विज्ञापन


मुंगेर के काफी गरीब परिवार की रहने वाली हैं ब्यूटी
मुंगेर मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर हेमजापुर गांव के रहने वाले कैलाश महतो की तीन संतानें हैं। उनमें दो बेटियां और एक बेटे में ब्यूटी सबसे बड़ी हैं। बचपन से ही ब्यूटी को संगीत और नृत्य का शौक था। ब्यूटी बताती हैं कि वह बचपन में मोबाइल पर गाना बजाकर डांस किया करती थीं। आस-पड़ोस के लोग उसका मजाक भी उड़ाया करते थे। लेकिन घरवाले बहुत सपोर्ट करते थे। इस कारण वह आज इस मुकाम पर हैं। उन्होंने मिलियन व्यूज पाने के बाद कहा कि इसका श्रेय मैं अपने परिवार को देती हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें