पिछले साल टॉपर घोटाले का पर्दा फाश होने को बाद इस बार नकल से बचने के लिए 12वीं की परिक्षाओं से पहले बिहार सेकेंड्री एजूकेशन बोर्ड (BSBE) ने कुछ अहम फैसले लिये है, जिनके अनुसार उत्तर पुस्तिका में बार कोडिंग इस्तेमाल की जाएगी और माना जा रहा है कि किसी भी सेंटर पर नकल की शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्ऐप पर एक ग्रुप भी बनाया जाएगा।
बीएसबीई के चेयरमैन आनंद किशोर ने वीडियों कॉनफ्रेंसिंग से जिला अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सभी को सचेत किया है कि 12वीं की बोर्ड परिक्षाओ में नकल का कोई मामले सामने नही आना चाहिए। बीएसबीई के अनुसार मीटिंग में बीएसबीई के सेक्रेटरी अनुप कुमार सिन्हा, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन यूके चौबे और अन्य सभी ने मिलकर ये उत्तर पुस्तिका में बार कोडिंग इस्तेमाल करने का फैसला लिया है।
बता दें कि बिहार में 12वीं की बोर्ड परिक्षाएं 14 फरवरी शुरु होकर 25 फरवरी को खत्म होनी है। एक अधिकारी के अनुसार बिहार में मैट्रिक परीक्षा और 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा में सफल प्रयास के बाद 2017 में होने वाली बारहवीं की बोर्ड परिक्षा में इस बार उत्तर पुस्तिका में बार कोडिंग इस्तेमाल करने की पहल की जाएगी।