फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्सएप द्वारा क्लर्क परीक्षा में चीटिंग करवाते हुए बीएसएससी सचिव गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2017 06:20 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार कर्मचारी चयन आयोग के ( बीएसएससी ) सचिव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सचिव परमेश्वर राम को बीएसएससी की क्लर्क परीक्षापेपर लीक करवाने के आरोप में पकड़ा गया है।  बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने इस मुद्दे पर 9 लोगों की विशेष जांच दल ( एसआईटी ) गठित की थी।
विज्ञापन


यह टीम पटना के एएसपी मंनजू महाराज के नेतृत्व में बनाई गई थी। सोमवार देर रात को एसआईटी की टीम ने परमेश्वर राम के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर सबूत भी मिले। खबरों की माने तो परमेश्वर राम के साथ कुछ लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के द्वारा पेपर लीक कर रहे थे। 
 
विज्ञापन

साथ ही वाट्सएप पर भी पेपर को लीक किया गया। इस पुरे मामले में पुलिस ने राम सहित करीब 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग रविवार को नवादा जिले में संचालित बीएसएससी क्लर्क परीक्षा को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों द्वारा पेपर लीक कर रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान बाईपास रोड से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ 27 लोगों को गिरफ्तार किया है

ये लोग दूसरे चरण की लिखित परीक्षा के लिए भी पेपर लीक करवाने की तैयारी कर रहे थे। बीएसएससी ने राज्य सरकार की ओर से क्लर्क स्तर की नौकरी के लिए परीक्षा ले रहा है। परीक्षा का पहला चरण रविवार को संपन्न हुआ। जहां पर वाट्सएप के द्वारा परीक्षार्थियों को चीटिंग करवाई गई।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें