फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नाम, नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा

Fri, 10 Jul 2026 06:15 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए और भाजपा के प्रत्याशी अभिषेक कुमार उर्फ 'बंटी' ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र सौंपकर पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपनी असमर्थता जताई है।
 
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र सौंपते अभिषेक कुमार बंटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांकीपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने गुरुवार को नामांकन पत्र भी दाखिल किया था। हालांकि, अब उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे इस सीट के चुनावी समीकरण बदल गए हैं। उनके इस फैसले के बाद भाजपा की अगली रणनीति और बांकीपुर सीट से नए उम्मीदवार को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ ही समय बाद भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को नया प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अभिषेक कुमार बंटी ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का उम्मीदवार बनाया था, जिसके लिए वह सभी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। हालांकि, कुछ पारिवारिक कारणों के चलते वह यह चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं हैं।

विज्ञापन


क्या बोले अभिषेक कुमार बंटी?
उन्होंने अपने पत्र में लिखा, ‘मुझे भारतीय जनता पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का प्रत्याशी बनाया था। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। विनम्रतापूर्वक आग्रह है कि पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव लड़ने में असमर्थ हूं।’
 

 



पत्र सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में अभिषेक कुमार बंटी ने कहा कि उन्होंने अपना पत्र प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को दे दिया है। उन्होंने दोहराया कि यह फैसला पूरी तरह पारिवारिक कारणों से लिया गया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में आगे भी पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन


प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव
बांकीपुर सीट इस बार पहले से ही हाई-प्रोफाइल मुकाबले के कारण चर्चा में थी, क्योंकि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी इसी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' के नामांकन वापस लेने के बाद इस सीट का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है।

13 जुलाई है नामांकन की अंतिम तिथि
बांकीपुर विधानसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। ऐसे में अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा के सामने महज कुछ दिनों के भीतर नए उम्मीदवार के चयन की चुनौती खड़ी हो गई है। पार्टी को अब 13 जुलाई से पहले नया प्रत्याशी उतारना होगा।


खबर अपडेट हो रही है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें