पटना के अनीसाबाद के स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से सोमवार की दोपहर करीब 3:25 बजे हथियारबंद अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना कर 52, 38,500 रुपये की लूट ले गए। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बैंक मैनेजर, स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाए रखा। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा बताया कि अपराधियों की संख्या 10 के आस-पास थी। वो सेफ और कैश काउंटर का पैसा लूटकर ले गए हैं।