फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सोनपुर में रेल DRM दफ्तर के पास PNB में डाका; 12 लाख ले जाने से रोकने पर 2 होमगार्ड जवान की जान ली

Thu, 13 Apr 2023 03:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

बिहार में डकैतों को दिन में भी पुलिस का डर नहीं है। अपराधियों ने सोनपुर में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दफ्तर के बगल में पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में पांच अपराधी घुसकर दिन के दो बजे हथियारों के बल पर लूटपाट करने के बाद होमगार्ड जवान की जान ले ली। 
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी को गोली मारते लूटेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में डकैतों को दिन में भी पुलिस का डर नहीं है। होता तो सोनपुर में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दफ्तर के बगल में पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में पांच अपराधी घुसकर दिन के दो बजे हथियारों के बल पर दहशतगर्दी मचाते हुए लूटपाट करने के बाद होमगार्ड जवान की जान लेने से पहले हिचकते। लेकिन, कोई नहीं हिचका। एक होमगार्ड जवान को मौत के घाट उतार दिया। कैश बचाने के चक्कर में एक और होमगार्ड जवान बुरी तरह घायल है और मौत से जूझ रहा है। उसे पटना ले जाया जाया गया है।

विज्ञापन


दो जवान की मौत   
घटना सोनपुर थाना क्षेत्र के DRM ऑफिस के पास की है जहां पांच लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक में घुस कर करीब 12 लाख रुपए कैश लूट कर फरार हो गए। घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुए। इस क्रम में बैंक लुटेरों ने बैंक में तैनात होमगार्ड जवानों को गोली मार दी जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए PMCH रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान दूसरे गार्ड की भी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। होमगार्ड जवान महेश साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि राम नरेश राय की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई।
 

Trending Videos
विज्ञापन

बैंक से लूट की घटना को अंजाम देकर भागते लूटेरे - फोटो : अमर उजाला
घटना सीसीटीवी में कैद
अपराधियों के द्वारा लूटपाट करने के दौरान गोली मारने की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटनास्थल पर से दो खोखा बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सारण एसपी गौरव मंगला घटनास्थल पर पहुंचे और बैंक में तैनात बैंक अधिकारी और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ले रहे हैं।

एसपी ने कहा चिह्नित किये जा रहे हैं अपराधी
सारण एसपी गौरव मंगला ने बताया कि बैंक लूट के दौरान एक होमगार्ड जवान की मौत हुई है, और एक होमगार्ड  जवान को PMCH भेजा गया है। एसपी ने कहा कि CCTV के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने करीब 12 लाख के लूट की पुष्टि करते हुए कहा कि हुई पांच की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें