फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में मशहूर सोनपुर पशु मेला शुरू

Wed, 28 Nov 2012 12:35 PM IST
हाजीपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया के सबसे बड़े पशु मेले के तौर पर मशहूर सोनपुर मेला मंगलवार से शुरू हो चुका है। बिहार के सारन जिले के सोनपुर में इस मेले की बेहद धूमधाम से शुरूआत हुई। यह मेला एक महीने तक चलता है और 26 दिसंबर को इसका समापन होगा। बिहार के पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू ने मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


यह पशु मेला चंद्रगुप्त मोर्य के शासन से चलता आ रहा है। इसमें हाथी, घोड़े, गधे, खच्चर, बकरियां, कुत्ते, और खरगोश आदि  बेचे जाते हैं। हरिहर क्षेत्र मेला नाम से भी जाना जाने वाले इस मेले का उत्साह केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशियों में भी है। इस मेले को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।

सोनपुर मेले में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त विदेशी मेहमानों के लिए भी बहुत से इंतजाम किये गये हैं। न्यूयॉर्क की मशहूर यात्रा लेखिका शैरेल कुक यहां पहुंची हैं। साथ ही सिंगापुर का जानामाना चैनल न्यूज एशिया इस मेले पर विशेष डॉक्यूमेंट्री भी तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें