फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे बाहुबली नेता शहाबुद्दीन, तिहाड़ प्रशासन ने नहीं दी पैरोल

Sun, 20 Sep 2020 01:26 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
mohammad shahabuddin
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में बंद पूर्व सांसद और बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे। शहाबुद्दीन के पिता शेख मोहम्मद हसीबुल्लाह (90 वर्ष) का शनिवार रात निधन हो गया। पूर्व सांसद ने जेल प्रशासन से गुहार लगाई थी कि उन्हें अपने पिता के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल दी जाए, लेकिन उन्हें यह छूट नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


शहाबुद्दीन लंबी कानूनी प्रक्रिया के चलते तिहाड़ से पैरोल पर छूटकर नहीं आ सके। पूर्व सांसद के पिता का अंतिम संस्कार आज शाम छह बजे मगरिब की नमाज के बाद उनके पैतृक गांव प्रतापपुर के कब्रिस्तान में किया जाएगा। 


बता दें कि, बाहुबली नेता के पिता पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं, शहाबुद्दीन के पिता के निधन की खबर सुनते ही रात में ही हजारों लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके गांव प्रतापपुर पहुंचें। राजद के कई बड़े नेता और कार्यकर्ताओं की फौज देर रात तक शहाबुद्दीन के गांव में ठहरी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें