गायब शिक्षक ललन कुमार।
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तक बाबा के दरबार से "40 लोग" गायब हुए
सविता ने कहा कि मैं बाबा के दरबार में पहुंचे सभी लोगों से अपील करती हूं कि बाबा से पूछे मेरे पति कहां गायब हो गए। आपलोग मेरे सिंदूर की रक्षा करें। उनके दरबार से जो इतने लोग गायब हो रहे हैं, वह मिल क्यों नहीं रहे। मध्यप्रदेश के बरैठा थाना में की रिपोर्ट के अनुसार एक जनवरी से अब तक बाबा के दरबार से 40 लोग गायब हुए। इसमें से 28 लोगों की बरामदगी हुई। ऐसा क्या साजिश हो रहा वहां जो लोग गायब हो रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार से गुजारिश है कि इसकी जांच करवाएं कि वहां से लोग गायब क्यों हो रहे हैं। सविता ने आरोप लगाया कि पटना के दरबार में भी कई लोगों से गुहार लगाई लेकिन किसी ने नहीं सुनी। सविता ने कहा कि हमलोग 4 बार बाबा के दरबार में जा चुके हैं लेकिन वह नहीं मिले।