फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नाती पर हमला, गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 27 Jan 2024 08:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नाती पर शराब माफियाओं ने हमला किया है। शराब माफियाओं के हमले में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बड़े नाती विक्की मांझी समेत दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नाती पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में राजनीतिक उथल पुथल के बीच शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नाती पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। घायल विक्की मांझी ने शहर के जय प्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज कर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पूरा मामला शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा मोहल्ले का है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना के संबंध में विक्की मांझी ने बताया कि वो शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में स्थित खरखुरा मोहल्ले में घर बनाकर पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं। इसी बीच वहां उन्होंने अवैध शराब कारोबार का विरोध किया तो आरोपी शनिवार को घर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो शराब माफियाओं ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। उक्त हमले में जीतन राम के मांझी के एक और नाती कारु मांझी भी घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक सारे आरोपी भाग निकले। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें