फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Motihari: PFI सदस्य इरशाद अंसारी से पूछताछ के बाद ATS के तीन जगह छापे, संदिग्ध कागजातों की जांच जारी

Sun, 19 Mar 2023 05:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

एटीएस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए PFI के सक्रिय सदस्य इरशाद से पूछताछ के बाद मोतिहारी में दो दिन तक मेहसी, चकिया और तुरकौलिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की है। इरशाद को मोतिहारी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार पीएफआई का सक्रिय सदस्य इरशाद अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिबंधित संगठन PFI से जुड़े सक्रिय सदस्य इरशाद अंसारी की गिरफ्तारी के बाद एटीएस की टीम ने बिहार के मोतिहारी में दो दिन छापेमारी की है। एटीएस ने आरोपी इरशाद से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर मेहसी, चकिया थाना के कुअवा और तुरकौलिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की है।

विज्ञापन


पीएफआई सदस्य इरशाद को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उसके घर कई संदिग्ध कागजात बरामद हुए थे। एटीएस की टीम मोतिहारी पुलिस के सहयोग से एनआईए के वांटेड इरशाद अंसारी को गिरफ्तार कर मेहसी थाना लाई थी। जहां उससे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई थी।

जानकारी के अनुसार, एटीएस को इरशाद के पास से कई संदिग्ध कागजात बरामद हुए थे, जिन्हें जब्त कर वह अपने साथ ले गई। वहीं, एटीएस इरशाद से मिली जानकारी को गुप्त रखते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


कौन है इरशाद?
इरशाद पीएफआई के सक्रिय सदस्य याकूब का सबसे करीबी साथी है। इसी साल फरवरी महीने में एनआईए की टीम ने मोतिहारी में पांच दिनों तक रह कर याकूब की तलाश की थी। लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला था। इस दौरान एनआईए और मोतिहारी पुलिस ने इरशाद की भी काफी तलाश की थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया था।

इरशाद को लेकर वापस पटना गई एटीएस की टीम
एटीएस के इशारे पर तुरकौलिया थाना क्षेत्र में इरशाद के फुआ के घर पर छापेमारी मुफ्फसिल थानाध्यक्ष के सहयोग से की गई। वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ। एटीएस की टीम ने इरशाद की गिरफ्तारी के बाद उससे मिली जानकारी आधार पर मेहसी के हरपुर नाग, चकिया के कुअवा, तुरकौलिया उसे फुआ के घर पर छापेमारी कर की। इसके बाद शुक्रवार की रात अपने साथ लेकर वापस पटना चली गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें