फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गया में एटीएस ने बिहार और यूपी के छापेमारी कर छह संदिग्धों को पकड़ा

Tue, 02 Feb 2021 02:29 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गया
विज्ञापन
एटीएस कमांडो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने सोमवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर उत्तरप्रदेश और बिहार के छह संदिग्धों को पकड़ा है। होटल से फेक करेंसी, विस्फोटक व अन्य सामान भी बरामद किये गए हैं।

विज्ञापन


एटीएस को सूचना मिली थी कि गया में पिछले कई दिनों से कुछ संदिग्ध एक होटल में ठहरे हुए हैं, जो फेक करेंसी, जाली पासपोर्ट व हवाला के अवैध कारोबार से जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार एडीजी एटीएस रवींद्र शंकरन ने टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजा। यहां होटल से उत्तरप्रदेश के दो, गया का एक और बिहार के अन्य जिलों के तीन युवकों को पकड़ा गया। सभी को टीम पटना ले गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें