फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल : समय पर नहीं मिल रहा वेतन, गया नगर निगम कर्मचारी धरने पर बैठे

Mon, 28 Dec 2020 05:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के गया में कोरोना संकट में समय पर वेतन नहीं मिलने से नगर निगम कर्मचारियों में बेहद नाराजगी है। नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय परिसर में सोमवार को एक दिवसीय धरना बिहार लोकल बॉडी एम्पलाई के बैनर तले दिया है। 

विज्ञापन


बिहार लोकल एम्पलाई के सचिव अमृत प्रसाद ने इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया। अमृत प्रसाद ने कहा कि 11 सूत्री मांग को लेकर निगम के कर्मचारी धरना दे रहे हैं। इनमें  बकाया एरियर का भुगतान, मृत कर्मचारियों के आश्रितों की राशि का भुगतान, दैनिक मजदूरों का स्थाई, दैनिक मजदूरों के साल में 12 दिन के छुट्टी, सही समय पर पेंशन का भुगतान सहित कई मांगें शामिल हैं। 

प्रदर्शनकारियों ने लगाए सरकार विरोधी नारे 
अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे निगम के कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा खोखले वादे करती है। सरकार ने अपने वादे के मुताबिक,  एक भी कार्य नहीं कराया है। यहां तक की समय पर वेतन का भी भुगतान नहीं हो रहा है। तीन महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण कर्मचारियों में आर्थिक तंगी आ गई है। अगर कुछ दिनों में वेतन नहीं मिला, तो कर्मचारियों को भूखों मरने की नौबत आ जाएगी। कर्मचारियों के विरोध को सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी साथ मिल रहा है।
विज्ञापन


धरना को संबोधित करते हुए वक्ता परशुराम पासवान ने कहा कि कर्मचारी कोरोना काल में पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाए, तो ऐसे में कर्मचारियों के बीच बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। मेयर, डिप्टी मेयर एवं नगर आयुक्त के बार-बार आश्वासन के बाद भी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मौके पर अशोक राम सत्येंद्र प्रसाद सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें