फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए ATM लुटेरे की 'दर्दभरी' दास्तान!

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एटीएम से पैसा चुराने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। प्रकाश महतो नाम के इस लड़के की उम्र करीब बीस साल है लेकिन इसके कारनामे सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन


झारखंड के धनबाद के पास बसे गोमोह का रहने वाले इस लड़के को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार किया। कॉलेज ऑफ कॉमर्स के पास बने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसा चुराने की कोशिश करते हुए इसे गिरफ्तार किया गया।

शातिर प्लान

प्रकाश को पता था कि एटीएम का गार्ड शाम छह बजे निकल जाता है और दूसरी शिफ्ट वाला गार्ड रात दस बजे आता है। इस बात का फायदा उठाते हुए वो एटीएम में दाखिल हो गया और गार्ड की ड्रेस पहन ली।

उसने एटीएम से यूपीएस और बैटरी को निकाल दिया, पैसा निकालने के लिए जो लोग आते थे वह उनसे एटीएम खराब होने की बात कहता था।
विज्ञापन

बेचारा चोर

सेकेंड शिफ्ट का गार्ड अशोक कुमार रात को जब 11बजे ड्यूटी पर आया तो प्रकाश ने उससे भी यही कहा। अशोक को उस पर शक हुआ और उसने पत्रकार नगर पुलिस स्टेशन की पेट्रोलिंग पार्टी को इसकी सूचना दी।

इस सूचना के आधार पर पुलिस वहां पहुंची और प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने कहा कि,"प्रकाश के पास से कई शहरों के रेल टिकट मिले हैं। उसने बताया कि उसने कई शहरों में एटीएम खोलने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें