फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक चौधरी बने बिहार कांग्रेस के नये अध्यक्ष

Mon, 01 Apr 2013 11:22 AM IST
नई दिल्ली/पटना/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दलित नेता और कांग्रेस उपाध्यक्ष के करीबी अशोक चौधरी को बिहार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


महबूब अली कैसर ने ढाई साल पहले ही विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया था। आलाकमान ने नई नियुक्ति तक उन्हें इस पद पर बने रहने का निर्देश दिया था।

चौधरी को नया अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी रविवार को कांग्रेस महासचिव तथा पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जनार्दन द्विवेदी ने दी।

उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस पद के लिए चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पद ग्रहण करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


चौधरी 2000 से 2005 के दौरान राजद-कांग्रेस गठबंधन सरकार के दौरान बिहार के गृह मंत्री थे। चौधरी महादलित वर्ग से आते हैं, जिन पर राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डोरे डाल रहे हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि चौधरी की ताजपोशी से कांग्रेस दलित वर्ग में अपना खोया जनाधार फिर से हासिल करना चाहती है। चौधरी बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके पिता स्व. महावीर चौधरी राज्य के दिग्गज नेताओं में गिने जाते थे। वह नौ बार विधायक रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें