फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी हलचल: अपना दल की कृष्णा पटेल ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, विपक्षी मोर्चा मजबूत करने की कवायद

Mon, 26 Sep 2022 04:04 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

कृष्णा पटेल की बेटी पल्लवी पटेल ने इस साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य को हराया था।
विज्ञापन
बिहार सीएम नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना दल (कमेरावाड़ी) की संस्थापक कृष्णा पटेल ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और अपने मृत पति सोन लाल पटेल के साथ उनके लंबे संबंध को याद किया। कृष्णा पटेल की बेटी पल्लवी ने इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के दिग्गज और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। कृष्णा ने नीतीश कुमार से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा कि मेरे पति की नीतीश जी के साथ लंबी दोस्ती थी। विपक्षी एकता बनाने के उनके प्रयास सराहनीय हैं, हालांकि यह हमारी बैठक के एजेंडे में नहीं था। 

विज्ञापन


कृष्णा पटेल की बेटी ने केशव प्रसाद मौर्या को हराया था 
कृष्णा पटेल की बेटी पल्लवी पटेल ने इस साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। हालांकि उनसे अलग रह रहीं उनकी दूसरी बेटी अनुप्रिया पटेल राजग की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री हैं। करीब तीन दशक पहले सोनेलाल पटेल ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत सशक्त समूह कुर्मियों को पृथक मंच प्रदान करने के मकसद से अपना दल की स्थापना की थी।

उनकी मृत्यु के बाद अनुप्रिया पटेल ने कुछ समय तक पार्टी की अगुवाई की लेकिन उपचुनाव में अपने पति को टिकट देने पर परिवार में मतभेद पैदा हो गया और अपना दल का विभाजन हो गया। नीतीश कुमार के साथ कृष्णा पटेल की बैठक ऐसे समय हुई है जब चर्चा है कि राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका निभाने के आकांक्षी नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश से अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में जनता दल (यू) नेताओं का मानना है कि लंबे समय से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर आसीन कुमार को कुर्मी बहुल फूलपुर और मिर्जापुर से चुनाव लड़ना चाहिए। जवाहरलाल नेहरू ने फूलपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें