फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में असामाजिक तत्वों ने एक पूजा स्थल में की तोड़फोड़; गुस्साए ग्रामीणों ने NH 31 को किया जाम

Sat, 23 Sep 2023 03:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने एक पूजा स्थल को चापाकल के हत्थे से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच 31 को जाम कर जमकर हंगामा किया। साथ ही पुलिस के सामने ही आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पूजा स्थल में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में असामाजिक तत्वों द्वारा एक पूजा स्थल को चापाकल के हत्थे से तोड़कर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। इस घटना की खबर मिलने के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने एनएच 31 को जाम कर वहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस लोगों को लाख समझाते-बुझाते रही। लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। लोग इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने आरोपी की दुकान में भी तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल इस घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर स्थित एनएच 31 के पास का है। वहीं, एनएच 31 जाम रहने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती रात शराब के नशे में धुत होकर एक युवक ने शिव मंदिर में प्रवेश किया और वहां पर चापाकल के हत्थे से पूजा स्थल में तोड़-फोड़ कर दी। इसी से नाराज होकर स्थानीय लोग एनएच 31 को जाम कर जमकर हंगामा कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसमें जो दोषी है, उसको जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। वहीं, स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस जब तक आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं करती है तब तक एनएच 31 को जाम रखेंगे। फिलहाल इस घटना की सूचना के बाद लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की हकीकत जानने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें