फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में शाही ठाठ, मेहंदी-संगीत की रस्में पूरी; 25 नवंबर को विवाह

Tue, 24 Nov 2026 09:07 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा

सार

मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में धूमधाम से निभाई जा रही हैं। मंगलवार को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मां नीलम देवी, बहन राजनंदिनी और भाई समेत परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए। 25 नवंबर को होने वाले विवाह समारोह के लिए गांव में शाही तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
अनंत सिंह के घर शादी की धूम, बेटी शिवांगी की मेहंदी में जुटा पूरा परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी से जुड़ी मेहंदी की रस्म आज धूमधाम से पूरी की गई। मेहंदी कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्यों और मेहमानों की मौजूदगी में उत्सव का माहौल रहा। शिवांगी के हाथों पर सुंदर मेहंदी लगाई गई। इस दौरान उनकी बड़ी बहन राजनंदिनी, मां और पूर्व विधायक नीलम देवी तथा भाई अंकित और अभिषेक भी रस्मों में शामिल नजर आए। परिवार के अन्य सदस्य भी इस शाही शादी के समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन


मेहंदी के लिए सज-धजकर बाहर निकलती शिवांगी की झलक भी देखने को मिली। सजावट और रौनक के बीच मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। आज मेहंदी और संगीत की रस्मों के साथ शादी की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विवाह समारोह 25 नवंबर को आयोजित होना है।

हाल ही में बेमौसम बारिश के कारण तैयारियों में कुछ बाधा आई थी, लेकिन मौसम साफ होने के बाद काम में तेजी लाई गई। अनंत सिंह स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और मैदान सहित अन्य तैयारियों को दुरुस्त करने में जुटे हैं।

 

Trending Videos

शादी की रस्में धूमधाम से निभाई जा रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
ये भी पढ़ें- दीपों की जगमगाहट: मुजफ्फरपुर में 5,051 दीपों से जगमगाया मुक्तिधाम घाट, गंगा महाआरती के साथ मनी देव दीपावली

कई राज्यों से घोड़े पहुंचे हैं

शादी के अवसर पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें कई राज्यों से घोड़े पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता के विजेता घोड़े के मालिक को थार गाड़ी दी जाएगी। बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भोजन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। शादी समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

घुड़दौड़ के लिए पिच हो रहा तैयार - फोटो : अमर उजाला

मोकामा विधायक मैदान में उतरे, घुड़दौड़ के लिए पिच हो रहा तैयार
घुड़दौड़ का मैदान 25 नवंबर तक तैयार करने के लिए मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कमर कस ली है। उनके मैदान में उतरते ही सैकड़ों समर्थक भी मैदान को समतल करने में जुट गए हैं। घुड़दौड़ मैदान से पानी निकालने के लिए ग्रामीण पिछले एक-दो दिनों से लगातार प्रयास कर रहे हैं।

इसके अलावा सक्शन मशीन की मदद से भी मैदान से पानी बाहर निकाला जा रहा है। पानी निकालने के बाद कीचड़ हटाने के लिए मैदान में ट्रैक्टर से बालू डाला जा रहा है। साथ ही ट्रैक्टर चलाकर मिट्टी को समतल किया जा रहा है। इसके बाद बालू डालकर रोड रोलर मशीन की मदद से घुड़दौड़ के लिए ट्रैक तैयार किया जा रहा है। अनंत सिंह स्वयं सैकड़ों समर्थकों के साथ मैदान को समतल करने और घुड़दौड़ के लिए ट्रैक तैयार करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें