फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा में बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

Fri, 14 Apr 2023 02:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक बेकाबू कार एक बाइक को टक्कर मारते हुए एक दुकान में घुस गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
इस घटना में तीन लोग हुए घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कगवा गुमटी के पास गुरुवार की देर रात एक बेकाबू कार एक बाइक को टक्कर मारते हुए एक दुकान में घुस गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गया, जिनका इलाज दरभंगा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें पुलिस की एक गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग नशे में थे। इसी दौरान में कगवा गुमटी के पास गाड़ी बेकाबू हो गई। पहले कार चालक ने एक साइकिल सवार को टक्कर मारी। फिर वह तेजी से गाड़ी को भगाने लगा। उस दौरान चालक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गया। इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। घटना के बाद कार सवार कुछ लोग मौके से फरार हो गए।

वहीं, चालक को शराब की नशे में देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और कार में तोड़-फोड़ करने लगे। हंगामे की सूचना पर मौके पर खुद थानेदार मदन प्रसाद पहुंचे। पुलिस ने हंगामा शांत करवाना चाहा तो आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिसमें पुलिस की एक गाड़ी का शीशा टूट गया। लेकिन किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई। वहीं, बाइक सवार दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

 
स्थानीय बैधनाथ कुमार यादव ने बताया कि इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। उनमें एक कार चालक बालम गिरी भी है, जो मुजफ्फरपुर जिले के औराही का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार घायलों में बगलागढ़ पटेल चौक निवासी अशोक यादव और उसका साला रूपेश यादव हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें