लखीसराय में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा।
- फोटो : अमर उजाला
उपलब्धियां गिनाते हुए बोले- गरीब कल्याण के नौ साल, भारत गौरव के नौ साल हैं
बिहार की जनता ने 2014 में 31 और 2019 में 39 सीटें प्रधानमंत्री मोदी को दी। 2024 में सभी की सभी 40 सीटें कमल के निशान को वोट देने का काम कीजिए। आपके आशीर्वाद से मोदी 9 साल से प्रधानमंत्री हैं। गरीब कल्याण के नौ साल, भारत गौरव के नौ साल हैं। भारत की सुरक्षा के नौ साल का शासन है। नीतीश बाबू आज मैं पूरा हिसाब देने आया हूं। गृह मंत्री ने कहा कि मोदीजी ने देश को नौ साल में विकसित करने का काम किया है। इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज बनाने का मुंगेर में काम मोदीजी ने किया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे मोदीजी ने दिए। 28500 करोड़ रुपए बिहार-झारखंड के एक्सप्रेस वे के लिए। गंगा पर पुल के उन्नयन के लिए दिए। 13400 करोड़ से मेट्रो पटना का काम शुरू किया। 85 नए आरओबी के साथ ट्रैकों के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम किया। उन्होंने कहा कि शिवहर, झंझारपुर, बक्सर के लिए दी गई योजनाओं की चर्चा की। मधेपुरा में मछली चारा मिल स्थापना की चर्चा।