फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमुई सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत होने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 19 Apr 2023 01:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

मृतका के परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के वक्त अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था और सिर्फ नर्स के द्वारा ही डिलीवरी कराई जा रही थी। इसके कुछ देर में रिंकू को मृत घोषित कर दिया। हालांकि बच्चे को आईसीयू में भेजा गया था। लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए। बच्चे की भी उसी वक्त मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा की मौत के बाद शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई सदर अस्पताल में मंगलवार की देर रात प्रसव के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने बुधवार सुबह सदर अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। वहीं, हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मृतका की पहचान जिले के बरहट प्रखंड के देवाचक निवासी गौतम दास की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई।

विज्ञापन


मृतका के परिजन ने बताया कि उसने मंगलवार की शाम रिंकू देवी को प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया था। लेकिन सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से रात एक बजे के आसपास जच्चा और बच्चा की मौत हो गई।

इस दौरान मृतका के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि डिलीवरी के वक्त अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था और सिर्फ नर्स के द्वारा ही डिलीवरी कराई जा रही थी। हालांकि रिंकू की मौत हो जाने पर एक महिला डॉक्टर आई और कहने लगी कि जल्दी से खून की व्यवस्था करो। जब डॉक्टर से पूछा कि यहां खून कहां मिलता है तो डॉक्टर ने जवाब दिया कि जमुई में खून नहीं मिलता। इसके कुछ देर में रिंकू को मृत घोषित कर दिया। हालांकि बच्चे को आईसीयू में भेजा गया था। लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए। बच्चे की भी उसी वक्त मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रिंकू देवी का एक लड़का अंकुश कुमार (6) और लड़की अनुष्का कुमारी (3) है। यह तीसरा प्रसव था। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों पर पहले भी लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। इसकी वजह से कई प्रसूताओं की मौत की भी बात सामने आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें