फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अख्तरूल ईमान के बिगड़े बोल: शादी की रस्मों पर उठाए सवाल, दुल्हन की नुमाइश की तुलना तवायफ से की; वीडियो वायरल

Sun, 22 Nov 2026 08:38 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और अमौर विधायक अख्तरूल ईमान का एक संबोधन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने मुस्लिम समाज में शादी के दौरान दुल्हन की मुंह दिखाई, वलीमा में उपहार लेने और फिजूलखर्ची जैसी परंपराओं पर सवाल उठाए। उन्होंने शरीयत, समान नागरिक संहिता और मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर भी बयान दिया।
विज्ञापन
AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और अमौर विधायक अख्तरूल ईमान का एक संबोधन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने मुस्लिम समाज में शादी के दौरान दुल्हन की मुंह दिखाई, वलीमा में उपहार लेने और फिजूलखर्ची जैसी परंपराओं पर सवाल उठाए। उन्होंने शरीयत, समान नागरिक संहिता और मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर भी बयान दिया।
विज्ञापन


इंट्रो: बिहार के किशनगंज में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और अमौर विधायक अख्तरूल ईमान अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह मुस्लिम समाज में प्रचलित विवाह की कुछ रस्मों और सामाजिक परंपराओं की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने शादी के बाद दुल्हन को सजाकर लोगों के सामने बैठाने की परंपरा पर तीखी टिप्पणी करते हुए इसकी तुलना तवायफों से कर दी। इसके अलावा वलीमा में उपहार और नकद राशि लेने की परंपरा, शादी में फिजूलखर्ची और धार्मिक पहचान से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

दुल्हन की नुमाइश पर की तीखी टिप्पणी
एक जलसे को संबोधित करते हुए अख्तरूल ईमान ने शादी के बाद दुल्हन को सजाकर लोगों के सामने बैठाने और मुंह दिखाई की रस्म पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज में बहुओं को सजाकर लोगों के सामने नुमाइश के लिए बैठाया जाता है, जबकि उनके मुताबिक ऐसी परंपरा तवायफों में भी नहीं होती।
विज्ञापन


उन्होंने मुस्लिम समाज में पहनावे और धार्मिक आचरण को लेकर भी टिप्पणी की। अख्तरूल ईमान ने कहा कि शादी के बाद बेटी बुर्का पहन लेती है, लेकिन कम उम्र की युवतियां खुलेआम जुल्फें लहराती हैं। उन्होंने इसे समाज के भीतर दोहरे रवैये का उदाहरण बताते हुए आत्ममंथन करने की बात कही।

'टोपी बढ़ी, बेटियों के सिर से दुपट्टा सरका'
अपने संबोधन में अख्तरूल ईमान ने टोपी और दुपट्टे का जिक्र करते हुए कहा कि समाज में टोपी पहनने वालों की संख्या बढ़ी है, लेकिन बेटियों के सिर से दुपट्टा सरक गया है। उन्होंने कहा कि टोपी नहीं पहनने पर भी नमाज हो सकती है, लेकिन बेटियों के पहनावे को लेकर समाज को चिंता करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि दुपट्टा केवल सिर से ही नहीं, बल्कि सीने से भी खिसक गया है।

वलीमा में उपहार और नकदी लेने की परंपरा पर सवाल
अख्तरूल ईमान ने वलीमा की दावत में मेहमानों से उपहार और नकद राशि लेने की परंपरा पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि दावत में आने वाले मेहमानों से मिले रुपये का हिसाब रखने के लिए एक व्यक्ति को कॉपी और कलम लेकर बैठा दिया जाता है।
उन्होंने इसे सामाजिक दिखावे और अनावश्यक परंपरा बताते हुए कहा कि ऐसी प्रथाओं पर समाज को विचार करना चाहिए। शादी में होने वाली फिजूलखर्ची पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कई परिवार कर्ज लेकर विवाह में दिखावा करते हैं। बाद में इसका बोझ परिवार के दूसरे सदस्यों को उठाना पड़ता है। उनके मुताबिक शादी को प्रतिष्ठा और दिखावे का माध्यम बनाने के बजाय सादगी से संपन्न करना चाहिए।

यूसीसी और शरीयत को लेकर भी दिया बयान
अख्तरूल ईमान ने अपने संबोधन में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि समान नागरिक संहिता के जरिए मुस्लिम समाज की शरीयत को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने धार्मिक पहचान और मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।
उन्होंने दावा किया कि दाढ़ी और टोपी देखकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है और मुसलमानों को वंदे मातरम पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ये सभी बातें उन्होंने अपने संबोधन में आरोपों के रूप में रखीं।

बारात में जाने और निकाह पढ़ाने को लेकर मौलवियों से अपील
अख्तरूल ईमान ने बारात में शामिल होने से परहेज करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि ऐसी शादियों में जाने से बचना चाहिए, जहां उनके अनुसार धार्मिक मर्यादाओं का ध्यान नहीं रखा जाता। इसी संदर्भ में उन्होंने जमीला और सीता का उदाहरण देते हुए टिप्पणी की।
उन्होंने मौलवियों से भी अपील की कि वे ऐसे लोगों के यहां निकाह पढ़ाने से परहेज करें। बारात से लौटते समय किसी व्यक्ति की मौत होने की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उसका इंसाफ चोरों के साथ होगा। इस टिप्पणी को लेकर भी उनके संबोधन की चर्चा हो रही है।

7 नवंबर के जलसे का बताया जा रहा वीडियो
फिलहाल अख्तरूल ईमान के इस संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वीडियो 7 नवंबर को पश्चिम बंगाल के लोधन में आयोजित एक जलसे का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें