सेना में भर्ती के नए मॉडल 'अग्निपथ' के खिलाफ जारी उग्र प्रदर्शनों के बीच बिहार के झारखंड के कांग्रेस विधायक बिगड़े बोल सामने आए हैं। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि देश 'खून से लथपथ' होगा लेकिन हम 'अग्निपथ' नहीं होने देंगे।
#WATCH | 'Desh hoga khoon se lathpath lekin hum nahi hone denge yeh Agnipath,' says Jharkhand Congress MLA Irfan Ansari adding that PM has not provided any jobs in the last eight years.
विज्ञापन
(Video Source: Ansari's Facebook Page) pic.twitter.com/o8A1jZMwUx
इससे पहले ‘अग्निपथ’ योजना के तहत सेना में ‘अग्निवीरों’ की भर्ती की हाल में की गई घोषणा और उसके खिलाफ देश के कई हिस्सों में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र पर निशाना साधा था। उन्होंने शुक्रवार को कटाक्ष करते कहा था कि इस ‘स्लोगनवीर’ सरकार से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है। हालांकि, इस पर तुरंत पलटवार करते हुए भाजपा ने उन्हें ‘घोषणावीर’ बता दिया।
सोरेन ने ‘अग्निपथ’ योजना पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘बहाली अनुबंध पर एवं नाम अग्निवीर! इस स्लोगनवीर सरकार से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है?!!! जागो भविष्य के कर्णधारों जागो!!!’
इस पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन एवं उनकी सरकार को ‘घोषणावीर’ बताया और उनके द्वारा राज्य की जनता से किए गए वादों की याद दिलाई। रघुवर दास ने जवाबी ट्वीट किया, ‘घोषणावीर व्यक्ति को यह उपदेश शोभा नहीं देता। एक साल में पांच लाख नौकरी का वादा कर लोगों का रोजगार छीनने वाले और बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा करने वाले आज युवाओं के हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं।’