फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबड़ी को फंसता देख, अब लालू ने बताया ऐसी होती है 'संस्कारी बहु'

Tue, 13 Jun 2017 10:18 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
विज्ञापन
बिहार की पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के द्वारा अपने बेटों के लिए संस्कारी बहु ढूंढने वाले बयान पर लालू ने बचाव करते हुए बताया कि संस्कारी बहु कैसी होती है।
विज्ञापन

  Sanskari bahu doesn't mean veiled, home bound, dependent lady. It means strong willed, loving, caring lady, whthr working women or housewife https://t.co/7sWidNJo9x — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) June 12, 2017


लालू ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि संस्कारी बहु वह है जो सरल स्वभाव, मजबूत इच्छाशक्ति, परिवार की देखभाल कर  सके और घर की जिम्मेदारियों को अच्छे से संभाल सके।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आरजेडी चीफ लालू के जन्मदिन के मौके पर राबड़ी ने कहा था कि वह अपने बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के लिए लड़की देख रही हैं। लालू और राबड़ी के बेटे तेज प्रताप बिहार के उप मुख्यमंत्री और दूसरे बेटे तेजस्वी बिहार सरकार में मंत्री हैं। 

रविवार को लालू के 70वें जन्म दिन के मौके पर राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें अपने बेटों के लिए मॉल में घूमने और फिल्म देखने वाली लड़कियां नहीं चाहिए। बल्कि उन्हें संस्कारी बहु चाहिए, खास कर के तेज प्रताप के लिए क्योंकि वह खुद भी बहुत धार्मिक हैं। 

लालू के जन्म दिन के मौके पर जब राबड़ी देवी से पुछा गया कि आपको अपने बेटों के लिए कैसी लड़की चाहिए। राबड़ी ने कहा कि सिनेमा हॉल जाने वाली और मॉल जाने वाली लड़की नहीं चाहिए। हमें घर चलाने वाली लड़की चाहिए जो बड़े बुजुर्ग का का आदर करने वाली हो, जैसे हम हैं वैसी लड़की चाहिए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें