फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर रेप कांड : एनजीओ से नीतीश सरकार का भरोसा उठा अब खुद बनाएगी शेल्टर होम

Tue, 07 Aug 2018 03:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सरकार अब खुद शेल्टर होम चलाएगी। ये निर्णय सैद्धांतिक तौर पर सरकार ले चुकी है और इसको चरणबद्ध तरीके से लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे काम एनजीओ को देना ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


सोमवार को लोक संवाद के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि सिस्टम में गड़बड़ी है। राज्य में बालिका गृह और अन्य शेल्टर होम का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। सरकार के पास दूसरा विकल्प नहीं होने के कारण अभी भी कई ऐसे सुधार गृह चल रहे हैं। जहां जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड द्वारा बच्चों को भेजा जा रहा है। 

इस मामले के उजागर होने पर मुख्य सचिव को कहा गया है कि इस संबंध में योजना बनाएं। सरकार के स्तर पर बालक-बालिका गृह बनवाए जाएं। वहां के लिए जरूरी स्टाफ की भी नियुक्तियां की जाए। 
विज्ञापन


रिपोर्ट पर कार्रवाई में देरी के सवाल पर नीतीश ने कहा कि टाटा इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट मुख्यमंत्री स्तर से नहीं विभागीय स्तर पर तैयार कराया गया। इस रिपोर्ट से संबंधित बातें जैसे ही सामने आई मेरे स्तर से कार्रवाई हुई। 

चुप्पी नहीं साधी, एक-एक बात बताई : नीतीश

चुप्पी साधने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई चुप्पी नहीं साधी है। एक-एक बात हमने बता दी है। इस मामले के सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इस केस में दोषी पाए जाने वाले हर शख्स पर कार्रवाई होगी।

नीतीश ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि ये किस तरह के लोग हैं, जो हम पर आरोप लगा रहे हैं। जितने लोग बोल रहे हैं, उनको जानकारी थी तो उन्होंने पहले क्यों नहीं बताया। 

नीतीश ने मंजू वर्मा पर उठ रहे सवालों के जवाब में कहा कि मंत्री के लेवल पर कोई फैसला हुआ होगा तो वो भी जाएगी। कोई करीबी मिला तो उसे भी हटाएंगे। हमने इस मामले में मंत्री से भी स्पष्टीकरण मांगा था। विपक्ष के बयान पर नीतीश ने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी करने वाले लोगों को हमने धरना पर बैठकर हंसते हुए देखा। 
विज्ञापन

मंजू वर्मा के खिलाफ कोई आरोप नहीं : उपमुख्यमंत्री 

इधर, समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा का उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बचाव किया है। मोदी ने कहा है कि मंजू वर्मा के खिलाफ कोई आरोप नहीं है और भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि रेलवे टेंडर स्कैम में सीबीआई ने जिन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की और जिन्हें समन किया गया, और जिनकी दो दर्जन बेनामी संपत्ति को ईडी और इनकम टैक्स ने अटैच किया है वो हमें नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें