फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में नवजात बच्ची की मौत होने पर भीड़ ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा काटा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Tue, 11 Apr 2023 06:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में मंगलवार को नवजात बच्ची की मौत होने के बाद एक क्लीनिक के बाहर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा भीड़ ने जमकर तोड़-फोड़ की। साथ ही लोगों ने सड़क जाम कर खूब हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस भी लोगों के गुस्से के सामने असहाय नजर आई। 
विज्ञापन
क्लीनिक पर हंगामे के दौरान लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को एक क्लीनिक के बाहर भीड़ ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान लोग इतने उग्र हो गए कि पुलिस के सामने ही तोड़-फोड़ करने लगे। साथ ही लोगों ने सड़क जाम कर खूब हंगामा किया। घटना नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम के पास डॉ. संजय कुमार क्लीनिक पर घटी। आरोप है कि डॉ. संजय ने नवजात बच्ची के इलाज में लापरवाही बरती, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृत बच्ची की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट निवासी मुकेश कुमार पासवान की लगभग छह महीने की बेटी मायरा कुमारी के रूप में हुई है। मंगलवार को खुशबू कुमारी अपनी बीमार बच्ची को दवा दिलाने के लिए क्लीनिक पर पहुंची थी। इसी दौरान दवा ले रही थी, तभी कंपाउंडर की ओर से बताया गया कि इस बच्ची को एक इंजेक्शन लगाना जरूरी है। इसी बीच कंपाउंडर के द्वारा इंजेक्शन देने के तुरंत बाद बच्ची की मौत हो गई।

बच्ची की मौत के बाद लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर बवाल काटा और तोड़-फोड़ की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर मौजूद अन्य कर्मी वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में लगी रही। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने दवाई काउंटर में लगी दवाई की सभी बोतलों को भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं भीड़ ने निजी क्लीनिक में मौजूद सभी सामानों के साथ भी तोड़-फोड़ की। इस दौरान लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा। वहीं, बच्ची की मां बीच सड़क पर उसे लेकर रोती-बिलखती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें