फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश के काफिले पर पथराव के बाद जेड प्लस सुरक्षा देगी मोदी सरकार

Fri, 19 Jan 2018 10:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नीतीश कुमार
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर कुछ दिनों पहले हुए हमले के मद्देनजर नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा दी जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। अब नीतीश की सुरक्षा में विशेष रूप से ट्रेंड एनएसजी कमांडो भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

 


इससे पहले इसी हफ्ते सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें 18 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। नीतीश समीक्षा यात्रा के लिए बक्सर पहुंचे थे जहां उनके काफिले पर लोगों ने पथराव किया था। 

गौरतलब है कि नंदर गांव के लोग मुख्यमंत्री नीतीश को दलित बस्ती में बुलाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों में विवाद हो गया जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई थी। इस घटना में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। लोगों का आरोप था कि सात निश्चय कार्यक्रम में कोई भी कार्य धरातल पर नहीं हुए हैं। इसे लेकर ही लोग विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें