फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर रोक के बाद रॉकी यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर

Sat, 29 Oct 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
बिहार के बहुचर्चित गया रोडरेज मामले में आरोपी रॉकी यादव ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए जाने के बाद से ही रॉकी अपने घर से फरार हो गया था। गया पुलिस की ओर से उसकी गिरफ्तारी को लेकर घर पर दबिश दी गयी, लेकिन वह घर से गायब मिला, लेकिन शनिवार सुबह रॉकी ने कोर्ट जाकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


उधर, रॉकी के पिता बिंदी यादव के खिलाफ पटना के एयरपोर्ट थाने में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। बिंदी यादव शनिवार को अपने बेटे रॉकी यादव को रिसीव करने पटना एयरपोर्ट आया था जबकि गया पुलिस ने रॉकी यादव को गिरफ्तार करने की कोशिश की। इसी दौरान बिंदी यादव ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की।
  Bihar: Case registered against Rocky Yadav's (accused in Aditya Sachdeva road rage case) father Bindi Yadav for misbehaviour with policemen — ANI (@ANI_news) October 29, 2016
विज्ञापन

राकेश रंजन उर्फ रॉकी की जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रद्द कर दिया था। रॉकी जदयू की निष्कासित एमएलसी मनोरमा देवी का पुत्र है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसकी जमानत रद्द करने के बाद भी उसने सरेंडर नहीं किया था। बता दें कि पटना हाईकोर्ट से इस मामले में उसे जमानत मिल गई थी। जमानत के खिलाफ बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट गयी थी। इस पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द कर दी।
विज्ञापन

कौन है रॉकी यादव

रॉकी उर्फ राकेश रंजन यादव पर बिहार के गया में आदित्य नाम के छात्र की हत्या का आरोप है। रॉकी निशानेबाजी का शौकीन रहा है। रॉकी की शुरुआती पढ़ाई रांची के बिशप कॉन्वेट स्कूल से हुई है। दिल्ली के एयरफोर्स से स्कूल से बारहवीं की पढ़ाई के बाद दिल्ली में जेएनयू से ग्रेजुएशन किया। फिलहाल जेएनयू से ही एमए के फाइनल ईयर की पढ़ाई करने के साथ सिविल सर्विसेज की भी तैयारी कर रहा है।

वहीं रॉकी की मां मनोरमा देवी जेडीयू से विधान परिषद सदस्य हैं। रॉकी के पिता बिंदी यादव इलाके के बाहुबली हैं और बिंदी पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। बिंदी यादव नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में जेल भी जा चुके हैं।

पिछले मई महीने में ओवरटेक करने को लेकर लैंडरोवर में सवार रॉकी यादव ने स्विफ्ट कार में सवार आदित्य सचदेवा को गोली मारी थी। इस मामले में पुलिस ने रॉकी यादव के पिता बिंदी यादव और उसके अंगरक्षक को भी गिरफ्तार किया था।   Aditya Sachdeva road rage case: Rocky Yadav surrenders before Gaya district Court (Bihar) — ANI (@ANI_news) October 29, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें