फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda: बारिश के बीच स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव केके पाठक; खामियां देख लगाई फटकार

Thu, 24 Aug 2023 02:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

निरीक्षण के दौरान बारिश भी काफी तेज होती रही इसके बाद भी अपर मुख्य सचिव केके पाठक हर बिंदुओं पर बारीकी से विद्यालय की जांच करते रहे।
विज्ञापन
स्कूल का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव केके पाठक। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के चर्चित आईएएस ऑफिसर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक गुरुवार को नालंदा पहुंचे। यहां उन्होंने हाई स्कूल नगर नौसा एवं मिडिल स्कूल नगरनौसा का औचक निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


केके पाठक सबसे पहले मध्य विद्यालय नगरनौसा पहुंच विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से सवाल जबाब भी किए। सवाल के बाद बच्चों द्वारा दिए गए उत्तर से संतुष्ट हुए और बच्चे को उत्साह बढ़ाते हुए वेरी गुड बोलकर वहां से अगले स्कूल के लिए निकल पड़े। निरीक्षण के दैरान केके पाठक ने विद्यालय में बन रहे शौचालय को तोड़कर परिसर में ही जर्जर भवन को तोड़कर उक्त स्थल पर शौचालय बनाने का निर्देश दिया।

मध्य विद्यालय के निरीक्षण करने के बाद केके पाठक हाई स्कूल नगरनौसा पहुंचे। हाई स्कूल के निरीक्षण के क्रम में शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक को कई खामियां मिलीं। जिससे केके पाठक ने प्रधानाध्यापक पर नाराजगी जाहिर करते हुए अविलंब सभी खामियां दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के क्रम में केके पाठक ने हाई स्कूल के खेल परिसर में बने कमरा में पशु चारा देख आग बबूला हो गए। उन्होंने तुरंत ही इसे खाली करवा कर उसमें बच्चों की पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दिए। साथ ही बगल में बने सभागार भवन में पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सभागार में कोई भी सभा कार्यक्रम विद्यालय बंद होने के बाद ही होगा। विद्यालय के समय कोई भी कार्यक्रम सभागार में नहीं हो सकता है। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय की लाइब्रेरी के कमरा में अंधेरा देख प्रधानाध्यापक पर बिफरे। उन्होंने लाइब्रेरी में रोशनी की पूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही जनरेटर खरीदने का भी आदेश दिया है। विद्यालय में बन रहे शौचालय पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की और उन्होंने कहा कि सही जगह शौचालय निर्माण नहीं हो रहा है। बन रहे शौचालय को तोड़कर बाउंड्री बॉल से लेकर शौचालय का निर्माण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परीसर में लगा चापाकल का हैंडल खोलकर रखे जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान सभागार का ताला खोलने का निर्देश दिया। निर्देश देने के बाद भी सभागार का एक भी ताला नहीं खुलने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

निरीक्षण के क्रम में बारिश भी काफी तेज हो रही थी। उसके बावजूद भी अपर मुख्य सचिव केके पाठक हर बिंदुओं पर बारीकी से विद्यालय की जांच करते देखे गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें