बिहार में नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के डकरा गांव में कल रात साली से छेड़खानी करने के आरोप में ससुराल वालों ने दामाद की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नशे की हालत में डकरा गांव स्थित ससुराल आये लखन माझी कल रात अपनी चचेरी साली के साथ छेड़खानी करने लगा और विरोध करने पर उसने ससुराल वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इसी को लेकर ससुराल के लोगों ने लखन माझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया है।