फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : यहां प्रिंसिपल पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, पॉलिटेक्निक कॉलेज में मचा है बवाल

Thu, 02 Feb 2023 06:22 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान जिले के चैनपुर थाना इलाके के बावनडीह स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मे गुरुवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य रामपुकार चौधरी पर छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक छात्र को पीटते-पीटते सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
सीवान में छात्रों ने पॉलिटेक्निक में हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के चैनपुर थाना इलाके के बावनडीह स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मे गुरुवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य रामपुकार चौधरी पर छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक छात्र को पीटते-पीटते सिर फोड़ दिया। कॉलेज में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति के कारण पिटाई और सिर फोड़े जाने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हंगामा किया। परीक्षा के लिए फॉर्म भरने से रोकने पर छात्र भड़क उठे। छात्रों का हुजूम प्रशासकीय भवन पहुंच गया और भीड़ ने कामकाज को बाधित भी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीवान में छात्रों ने पॉलिटेक्निक में हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला
घंटों होता रहा बवाल-हंगामा
घायल होने के बाद इलाज करा कर जब वह कॉलेज पहुंचा तो बाकी के छात्र उसे देख कर प्रिंसिपल के खिलाफ आक्रोशित हो गए। छात्रों ने प्रिंसिपल को कॉलेज में ही घेर लिया और पुलिस प्रशासन के आने की बात करने लगे। छात्रों ने कहा कि प्रधानाचार्य  फॉर्म नहीं भरने देते, लेकिन मारने को अधिकार उन्हें किसने दे दिया। थोड़ी देर के बाद चैनपुर ओपी की पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।

क्या बोले थानाध्यक्ष
इस पूरे मामले में जब चैनपुर ओपी के थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव से बात की गई तो उनका कहना था कि कुछ विशेष बात नहीं है, सभी को समझा कर मामले को शांत करा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें